MANSOON UPDATE: समय से पहले मानसून ने दी दस्तक। इस राज्य में किया प्रवेश। किसानों में दौड़ी खुशी की लहर।

देश में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, लेकिन इस बार मॉनसून अच्छा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मॉनसून समय से पहले शुरू होने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान निकोबार में समय से पहले आने वाला है। IMD का पूर्वानुमान है कि मॉनसून 19 मई को अंडमान निकोबार में पहुंच सकता है। तब मॉनसून देश भर में फैलेगा। वैसे तो अंडमान निकोबार में हर साल 22 मई तक मॉनसून आता है, लेकिन इस साल यह 3 दिन पहले ही शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हैं। इसलिए भारत में मॉनसून समय से पहले ही शुरू हो सकता है। साथ ही, इस साल ला नीना और हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) में मॉनसून के लिए अच्छी स्थिति के संकेत हैं।

इस वर्ष भारत में मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। IMMD ने भी इस महीने की शुरुआत में मई में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की। दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है।

19 मई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करेगा। 1 जून से पहले ये केरल पहुंचेंगे। मानसून को बंगाल की खाड़ी से भारत की मुख्य भूमि की ओर बढ़ने के लिए सही अवसर मिल गए हैं, इसलिए 19 मई तक वह भारत की सीमा में पहुंच जाएगा। मॉनसून आम तौर पर 10 जून तक महाराष्ट्र आता है।

See also  कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का किया अनुरोध

15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पहुंचेंगे। 20 जून को, ये गुजरात के आंतरिक भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। मौसम विभाग ने अभी तक इन राज्यों में मॉनसून की तारीख नहीं बताई है। मौसम विभाग लगातार मॉनसून पर निगरानी रखता है।

इसके अलावा 25 जून तक ये हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी आ जाएंगे. 30 जून को ये राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी आ जाएंगे. 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश को कवर कर लेगा।


Discover more from Thesbnews.com

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Author photo
Publication date:
Subhash is a well-known writer. He belongs to Jodhpur. His articles keep appearing in newspapers and magazines every day. Along with this, he also works with many news websites. He has always been the voice of farmers and the poor. His articles are always worth reading for the common people.

Latest posts (Author)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *