Site icon Thesbnews.com

Narendra Modi नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6 बजे तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ

शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी नेता प्रल्हाद जोशी ने बताया कि Narendra Modi नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन इस शपथ ग्रहण समारोह का स्थान हो सकता है। गौरतलब है कि एनडीए ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 290 से अधिक सीटें जीती हैं।

भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया है। गठबंधन के सभी दलों ने मिलकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने का निर्णय लिया है। मोदी अपनी तीसरी प्रधानमंत्री शपथ लेने को तैयार हैं। हालाँकि, उनका शपथ समारोह एक दिन आगे बढ़ा गया है। पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह अब 9 जून को शाम 6 बजे होगा, सूत्रों ने बताया।

यह समारोह 8 तारीख को होना था, लेकिन अब यह एक दिन बाद होगा। इसके बावजूद, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मॉरीशस, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने सूचित किया है

कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। साथ ही मोदी ने फोन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बातचीत की है और उन्हें निमंत्रण दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख हसीना ने भी निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।



जेडीयू-टीडीपी का महत्व बढ़ा

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 240 सीटें जीती हैं। इसके अलावा, एनडीए गठबंधन में नीतीश की जदयू को 12 सांसद मिलते हैं, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 16 मिलते हैं, शिवसेना को 7 मिलते हैं और चिराग की लोजपा (रामविलास) को 5 मिलते हैं। पवन कल्याण की जनसेना, जयंत चौधरी की RLD और एनसीपी दो सांसद हैं। एनडीए को इन सभी के अलावा भी कई दल समर्थन दे रहे हैं।

जेडीयू और टीडीपी के सांसदों को बहुमत का आंकड़ा 272 पार करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए एनडीए की बैठक के बाद दोनों नेताओं को पीएम मोदी के पास बैठे देखा गया।

यह भी पढ़े:: आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party ने किया ऐलान अकेली लड़गी दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव गठबंधन को किया किनारे



जेपी नड्डा का निवास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गुरुवार की सुबह एक बैठक हुई, जिसका उद्देश्य मोदी कैबिनेट की योजना बनाना था। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित थे। ये नेता मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का मंत्रिमंडल बना रहे हैं।

Exit mobile version