Site icon Thesbnews.com

RAPE CASE: हवानियत की सारी हदें पार पति ने करवाया पत्नी का रेप 7 लोगो से

पति और पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है। पत्नी अपने मां बाप और भाई बहनों को छोड़कर पति के साथ आकर रहती है लेकिन अगर उसका पति ही हवान निकले तो उसे अबला पर क्या बीती होगी।


पिछले 20 सालों से करवाता आ रहा है दूसरो से रेप


राजस्थान के चूरू में एक पति पिछले 20 सालों से अपनी पत्नी के साथ हैवानियत कर रहा था। वह अपने पिता और भाई समेत कई पुरुषों से अपनी पत्नी का रेप करा रहा था। शादीशुदा पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाता था। बेहोश होने के बाद अनजान लोग उसे हवस का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पत्नी इसे मामले में पूर्ण रूप से बेबस नजर आ रही है।

दूसरे लोगो के साथ साथ पति के पिता और भाई ने भी किया रेप
महिला ने 7 लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। इसमें उसके ससुर और देवर भी शामिल हैं। उसने बताया कि नशीला पदार्थ देकर पहले उसका पति उसे बेहोश करता था। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। विरोध करने पर पति बेरहमी से उसे मारता-पीटता था। महिला के चार बच्चे हैं।बच्चे भी उसके साथ नही रहते है । और पति बच्चो के साथ भी मारपीट करता था।

जाने से मारने की देता था धमकी

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ यह हैवानियत पिछले 15-20 सालों से की जा रही है। उसके पति ने कई लोगों से उसका रेप कराया है। हर बार वह उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता है। अपनी शिकायत में महिला ने 7 पुरुषों का नाम लिया है। महिला ने बताया कि एक बार विरोध करने पर उसका पति गला काटने के लिए दौड़ा लिया था, हालांकि तब किसी तरह उसने जान बचाई थी।

महिला के भाई को भी कई बार दे चुका है जान से मारने की धमकी


जानकारी के मुताबिक, महिला के तीन बच्चे उसके भाई के साथ रहते हैं। महिला ने बताया कि उसका पति उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। यह सांडवा थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस ने अपने बयान में बताया है की पीड़ित महिला की पूरी सहायता की जाएगी

पुलिस ने क्या कहा


पुलिस ने कहा की पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा और मेडिकल होने बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । फिलहाल पुलिस महिला को सुरक्षा भी दे रही है

Exit mobile version